पंचायत चुनाव आचार संहिता लागू होने से शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव होने जा रहा है। यह बदलाव अधिकारियों के तबादले के रूप में सामने आएगा। फाइल शिक्षामंत्री के पास पहुंच चुकी है और उनके अनुसार बृहस्पतिवार तक तबादले कर दिए जाएंगे।
पढ़ें, बच्ची को कपड़े बदलते देख 'बाप' ने पार की सारी हदें...
शिक्षा विभाग में इन दिनों अफसर कामकाज छोड़ अधिकतर समय तबादले की चर्चा में बिता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि तबादलों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही ठीक से काम हो पाएगा।
निदेशालय और डायट से भी होंगे सम्बद्ध
सूत्रों की मानें तो शिक्षा निदेशालय से कुछ अधिकारियों को जिलों में मुख्य शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं कुछ मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निदेशालय और डायट में भेजा जा सकता है।