फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी से भी खूबसूरत हैं लैंसडौन की वादियां

Sat, 19 Jul 2014 04:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल में मनोरम स्थानों में से एक लैंसडौन के पर्यटन स्थल टिप-इन-टॉप का जीर्णोद्धार कर उसे आकर्षक बना दिया गया है।
विज्ञापन


टिप-इन-टॉप लैंसडौन नगर की विशिष्ट प्राकृतिक धरोहर है। पर्यटन और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती से ही पर्यटक आकर्षित हो रहे हैं।

टिप-इन-टाप एक नजर में
नगर के पास ऊंचाई वाले स्थान पर बने इस टिप-इन-टॉप से हिमालय के ऊंचे हिमाच्छादित शिखरों की एक लंबी पर्वत श्रृंखला पूरब से पश्चिम तक नजर आती है। पहाड़ों के बीच बनी घाटियों का खूबसूरत नजारा भी यहां से दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूर-दूर तक फैले पर्वत, जंगल और जगह-जगह पहाड़ों पर बसे गांवों का नजारा अद्भुत लगता है। पहले यहां पर मेंढक के आकार के पत्थर पर पैराफिट और रेलिंग लगी थी।

चलने के लिए चार फीट चौड़ा कच्चा मार्ग था। वर्ष 1968 तक यहां पर पर्वत चोटियों को देखने के लिए दूरबीन भी रहती थी। बाद में वह चोरी हो गई।

नये रूप में टिप-इन-टाप
पार्किंग स्थल से मुख्य स्थल तक जाने के लिए 100 मीटर दूरी तक 10 फीट चौड़ी पक्की सड़क बनी है। इसके निचले स्तर पर लकड़ी की रेलिंग लगाई गई है।

टेलीस्कोप के लिए केबिन बनाया गया है। बैठने के लिए दो स्थानों पर लकड़ी की छतरियां बनाई गई हैं। इसमें आकर्षक बैंच लगाई गई है।

पहले था टिफिन टॉप
पहले इस स्थान को टिफिन टॉप कहते थे। लोग टिफिन लेकर यहां पर घूमने फिरने के लिए जाते थे।

जिससे इसका नाम टिफिन टॉप पड़ गया। बाद में ऊंचाई पर होने के कारण इसे टिप-इन-टॉप कहा जाने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें