फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की यह फॉरेस्ट डिवीजन कैट्स को भाई

Thu, 20 Jul 2017 01:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Lansdowne
विज्ञापन
लैंसडाउन, वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फोरम (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) और ग्लोबल टाइगर फोरम के सख्त मानकों ‘कंजर्वेशन एश्योर्ड टाइगर स्टैंडर्डस’ (कैट्स) पर खरा उतरने वाला दुनिया का दूसरा फॉरेस्ट डिवीजन बन गया है।
विज्ञापन


इन अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के मानकों पर खरा उतरने की मान्यता मिलने के बाद इस क्षेत्र को बाघों की सुरक्षा के लिए फंड मिलेगा और क्षेत्र को सुसज्जित किया जाएगा। 29 जुलाई को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में डिवीजन को मान्यता के संबंध में सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और ग्लोबल टाइगर फोरम के मानकों पर खरा उतरने के बाद सबसे पहले रूस के सीखोतेएलिन फॉरेस्ट डिवीजन को मान्यता दी गई है। इसके बाद उत्तराखंड की लैंसडाउन फॉरेस्ट डिवीजन को इस पर खरा पाया गया।
विज्ञापन


कैट्स मान्यता पाने वाला नेपाल का चितवन क्षेत्र दुनिया का तीसरा फॉरेस्ट डिवीजन हो गया है। इस तरह से लैंसडाउन देश का पहला फॉरेस्ट डिवीजन हो गया, जिसे कैट्स के तहत मान्यता मिली है।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और ग्लोबल टाइगर फोरम की मान्यता के संबंध में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री लैंसडाउन फॉरेस्ट डिवीजन को 29 जुलाई को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्टिफिकेट देंगे।

कैट्स की मान्यता से फॉरेस्ट डिवीजन को होने वाले फायदे के संबंध में प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक डीबीएस खाती ने बताया कि डिवीजन को फंड मिलेगा। इससे बाघों की सुरक्षा के मद्देनजर और इंतजाम किए जा सकेंगे। अभी जो ‘गैप’ है, उसे दूर कर दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं फंड के अलावा भी कई मदद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें