फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SDRF ने नदी से निकाला कावड़िए का शव, टेंपो पलटने से एक और कांवड़िए की मौत

Thu, 20 Jul 2017 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
pawan kumar - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एसडीआरएफ की टीम ने डोईवाला नदी से एक कावड़िए का शव निकाला है। बुधवार की रात एसडीआरएफ टीम को एक कावड़िए की डोईवाला नदी में डूबने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


रात हो जाने के कारण टीम सर्चिंग अभियान नहीं चला पायी। गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे जब एसडीआरएफ की डाइविंग टीम द्वारा अभियान चलाया गया तो शव बरामद कर लिया गया।

शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक का नाम पवन कुमार (26) पुत्र कामता सिंह निवासी बुलंदशहर है।

वहीं गुरुवार को हरिद्वार जिले के भगवानपुर में टेंपो पलटने से एक कांवडि़ए की मौत हो गई और कई कांवड़िए घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें