फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: भाजपा विधायक ठुकराल ने सरेआम महिला दरोगा से की अभद्रता, वीडियो वायरल

Mon, 10 Sep 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
mla rajkumar thukral
विज्ञापन

भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का विवादों से नाता छूटने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला विधायक का सीपीयू की महिला दरोगा से उलझने का है। गुस्से में तमतमाए दरोगा को विधायक बदतमीज कहते सुने जा रहे हैं। इधर, एसएसपी ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


शनिवार को वायरल हुआ वीडियो सीपीयू की महिला दरोगा से जुड़ा है। दरोगा ने शुक्रवार को बिना हेलमेट पहने और शराब पीकर बाइक चला रहे राजू को रोका था और चालान किया था। इसके बाद विवाद होने पर सीपीयू कर्मी युवक और उसकी पत्नी को थाने ले आए थे।

राजू की पत्नी ने सीपीयू कर्मियों पर मारपीट का आरोप मढ़ा था। युवक की पैरवी में कई लोगों के साथ विधायक ठुकराल भी पहुंच गए थे। थाने में विधायक ठुकराल और महिला दरोगा के बीच तकरार हो गई थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पहले भी विवादों से रहा है नाता

इसी तकरार का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। वीडियो में विधायक दरोगा को बुरी तरह से लताड़ लगा रहे हैं। इस मामले में विधायक ठुकराल ने कहा कि उन्होंने केवल महिला दरोगा को डांटा था। कोई अभद्रता नहीं की थी।

इधर, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि दरोगा ने बाइक सवार राजू के खिलाफ दी तहरीर में विधायक की ओर से अभद्रता का जिक्र किया था। इसे भी विवेचना में शामिल किया गया है। अगर जांच में कोई चीज गलत पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने कोतवाली में राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें