जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया की सड़क पर आवाजाही सुचारू करवा दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां पर पुलिस तैनात है। वहीं मोरी-त्यूणी रोड भी शांद्रा के समीप बोल्डर आने के बाद करीब दो घंटे बंद रहा जिससे क्षेत्र के कई लोगों को तहसील मुख्यालय और मोरी बाजार आने के लिए इंतजार करना पड़ा। एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने बताया कि लोनिवि ने बोल्डर को हटाकर आवाजाही सुचारु कर दी है।