फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पानीवाला बैंड के पास भूस्खलन, सड़क क्षतिग्रस्त

Sun, 23 Aug 2026 02:53 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-मसूरी मार्ग पानीवाला बैंड के पास नासूर बन गया है। किलोमीटर 21 के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे भूस्खलन से मार्ग असुरक्षित हो गया है। शनिवार को भी मुख्य मार्ग भूस्खलन के चलते करीब दो घंटे तक बंद रहा। इससे मार्ग में सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


मसूरी-दून मुख्य मार्ग पिछले दिनों भारी भूस्खलन से सड़क बंद हुई। अभी सड़क ठीक भी नहीं हुई थी कि किलोमीटर 21 में बड़े पैमाने पर भूस्खलन की घटना हो गई है। करीब पचास मीटर सड़क धंस गई है। इससे सड़क पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा है। इससे मसूरी-दून मार्ग में सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। किलोमीटर 20 और 21 में पिछले एक माह में सड़क तीन से चार बार बंद रही है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश के कारण पहाड़ से पानी का रिसाव होने से सड़क के धंसने की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें