फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Landslide: धरासू बैंड के पास गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, सड़क के दोनों ओर फंसे यात्री और स्थानीय लोग

Wed, 28 Sep 2022 08:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

पहली बार बीते 17 अगस्त को धरासू बैंड के पास पहाड़ी दरकने से यमुनोत्री व गंगोत्री हाईवे बंद हुआ था। इसे कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया था लेकिन इसके बाद से ही यहां नया भूस्खलन जोन विकसित हो गया है।
विज्ञापन
गंगोत्री यमुनोत्री हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। हाईवे के दोनों ओर स्थानीय व चारधाम यात्री फंस गए हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ जिसका मलबा व बोल्डर यमुनोत्री हाईवे के नीचे से गुजरने वाले गंगोत्री हाईवे पर भी आ गिरा जिसके चलते दोनों हाईवे पर आवाजाही पूर्ण रुप से बाधित हो गई है।

विज्ञापन


International Border: उच्च हिमालयी क्षेत्र की बदहाल संचार सेवाओं पर हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पहली बार बीते 17 अगस्त को धरासू बैंड के पास पहाड़ी दरकने से यमुनोत्री व गंगोत्री हाईवे बंद हुआ था। इसे कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया था लेकिन इसके बाद से ही यहां नया भूस्खलन जोन विकसित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम को भी यहां यमुनोत्री हाईवे से अचानक भारी भूस्खलन हुआ जिसने गंगोत्री हाईवे को भी अपनी जद में ले लिया। थानाध्यक्ष धरासु ऋतुराज ने बताया कि दोनों हाईवे पर भारी मलबा आया है। बताया कि गंगोत्री हाईवे के लिए बीआरओ और यमुनोत्री हाईवे के लिए हाईवे चौड़ीकरण करने वाली रानी कंस्ट्रक्शन कंपनी को सूचना दी गई है। हालांकि यहां भारी भूस्खलन से हाईवे बंद होने से आवाजाही बहाल होने पर समय लग सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें