फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः पहाड़ी पर भूस्खलन से ढाई सौ लोग फंसे

Mon, 15 Sep 2014 01:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला में चैतलकोट की पहाड़ी में एक बार फिर जबरदस्त भूस्खलन होने लगा है। भूस्खलन के कारण शनिवार से तवाघाट राजमार्ग बंद है। पूजा से लौट रहे 250 लोग तवाघाट और तीनतोला में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


चैतलकोट में जबरदस्त भूस्खलन
धारचूला से 15 किमी दूर चैतलकोट में तीन साल पहले जबरदस्त भूस्खलन होने से कई महीने तक तवाघाट राजमार्ग बंद रहा था। शनिवार शाम करीब सात बजे एकाएक चैतलकोट की पहाड़ी में जबरदस्त भूस्खलन हो गया। सड़क मलबे से पट गई।

सड़क बंद होने से दारमा, व्यास घाटी के गांवों से पूजा कर धारचूला लौट रहे करीब 250 लोगों को 2 किमी दूर तवाघाट और 6 किमी दूर तीनतोला वापस जाना पड़ा।

रविवार सुबह बीआरओ ने सड़क खोलने के लिए मजदूर लगाए लेकिन रविवार होने के कारण सभी मजदूर मौके पर नहीं पहुंचे, इस कारण सड़क नहीं खुल सकी। बीआरओ सोमवार को सड़क खोलने के प्रयास करेगा।
विज्ञापन


पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से स्थिति भयावह बनी हुई है। रविवार को कुछ लोगों ने सड़क के नीचे मलबे से होकर सड़क पार करनी चाही लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण उन लोगों की सड़क पार करने की हिम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें