फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में मसूरी, दर्जन भर परिवार सुरक्षित जगह भेजे

Mon, 18 Jul 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
भूस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों में लोगों से बात करते एसडीएम - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से सोमवार को राहत जरूर मिल गई, लेकिन मसूरी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश में हुए भूस्खलन से आबादी क्षेत्र पर खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन ने सोमवार को डेंजर जोन बन चुके क्षेत्र से 12 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। लगातार हो रहे भूस्खलन से आस-पास के आबादी क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वहीं, भूस्खलन के चलते मसूरी-टिहरी बाईपास मार्ग तीसरे दिन भी बाधित रहा।
विज्ञापन


शुक्रवार-शनिवार को हुई बारिश में ही लंढौर सिविल अस्पताल के पास भूस्खलन शुरू हो गया था। इसके बाद हुई भारी बारिश में पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूट गया।

खतरे में आबादी
इससे मसूरी-टिहरी मार्ग तो बाधित होने के साथ ही आबादी क्षेत्र पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। सोमवार को उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और एहतियातन वहां रह रहे 12 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भिजवाया।

लगातार हो रहे भूधंसाव के चलते आने वाले कई दिनों तक टिहरी-मसूरी मार्ग का खुल पाना संभव नहीं है। छोटे वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। लेकिन, उत्तरकाशी और टिहरी-चंबा जाने वाली बसों के पहिए थम गए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश के चलते और अधिक भू-धंसाव की संभावना बनी हुई है। इसलिए भू-धसाव वाले क्षेत्र में रह रहे लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें