फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी: भूस्खलन की चपेट में आया सेंट मैरी अस्पताल का भवन, खतरे की जद में कई परिवार

Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को मसूरी में गन हिल के पास भूस्खलन हो गया। मसूरी गनहिल के पास ओल्ड सेंट मैरी अस्पताल के पास भारी भूस्खलन होने से अस्पताल की दो मंजिला भवन भी खबरे की दज में आ गया। फिलहाल प्रशासन ने इमारत से चार परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। 

विज्ञापन


दोपहर करीब 3 बजे ओल्ड सेंट मैरी अस्पताल की इमारत के नीचे भूस्खलन होने की खबर आई तो पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। भवन में रह रहे चारों परिवारों को बराबर के भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।

मौके पर पहुंची क्षेत्रीय सभासद गीता कुमाईं ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भवन के पिछले हिस्से में सीवेज और और बारिश का पानी जाने के कारण भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन


मसूरी नायब तहसीलदार पूरण तोमर ने बताया कि भूस्खलन से इमारत के एक ब्लॉक को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन से हुए नुकसान का आंकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें