फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में मूसलाधार बारिश से लोगों के घर में घुसा पानी, सड़क पर जागकर गुजारी रात

Tue, 11 Jul 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी में रविवार से जारी भारी बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया मूसलाधार बारिश के कारण रविवार रात मसूरी-देहरादून मार्ग पर पांच स्थानों पर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन


इससे रात में वाहनों की आवाजाही बाधित रही। वहीं, लाइब्रेरी स्थित शिफनकोर्ट मजदूर बस्ती और सुमित्रा भवन में पानी घुसने के कारण लोगों ने पूरी रात जागकर गुजारी। बारिश का रौद्र रूप देखकर बस्ती के लोग पूरी रात दहशत में रहे।

शिफनकोर्ट से देर रात पांच परिवार अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो गए। बीती रात लगातार चार घंटे की मूसलाधार बारिश से सबसे अधिक नुकसान सड़कों को पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोल्डर आने से यातायात बाधित

मसूरी-देहरादून और मसूरी-टिहरी मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से यातायात बाधित हो गया। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हू खेत के नीचे तीन जगह पहाड़ी धंसने पर मलबा सड़क पर आ गया।

सोमवार तड़के लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर मलबा हटाया। इसके बाद यातायात पूरी तरह सुचारु हो गया। इसी तरह मसूरी-झड़ीपानी संपर्क मार्ग पर पुश्ता ढहने से घंटों यातायात बाधित रहा।

​मसूरी से देहरादून आने-जाने वाले वाहनों को मुख्य मार्ग से जाना पड़ा। सोमवार को बारिश के बीच स्कूली बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम फिर से मूसलाधार बारिश ने झोपड़ियों में रहने वाले लोगों में दहशत पैदा कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें