फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वारः हरकी पैड़ी में हुआ भूस्खलन, बुजुर्ग मलबे में दबा

Sun, 13 Nov 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
land slide - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरिद्वार में हरकी पैड़ी के सामने शिवालिक पर्वत माला पर हुए भूस्खलन के कारण कई बड़े-बड़े पत्थर गिर गए। जिनकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए एक अधेड़ की जान बाल-बाल बच गई, जबकि एक खोखा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


भूस्खलन से क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। आनन-फानन में घायल हो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि, कोई हताहत नहीं हुआ। रविवार शाम करीब चार बजे हरकी पैड़ी चौकी से कुछ दूर भूस्खलन हुआ।

शिवालिक पर्वत माला से मलबा सीधे एक अस्थाई दुकान पर आकर गिरा। दुकान के पास ही चाय पी रहा एक अधेड़ गोपाल मलबे की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अस्थाई दुकान का आधा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफरा तफरी का माहौल

injured - फोटो : amar ujala
दुकानदार ने भी बाहर की तरफ भागकर खुद की जान बचाई। मलबा गिरते ही पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। चौकी प्रभारी केदार सिंह चौहान तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

लहुलूहानवस्था में अधेड़ को तुरंत जिला अस्पताल भेजा। चौकी प्रभारी केदार सिंह चौहान ने बताया कि घायल हुए अधेड़ गोपाल (55) की हालत खतरे से बाहर बताई गई। वह गंगा घाट पर ही रहता है। अस्थाई दुकान से मलबा हटवाया जा रहा है।

किसी की जान जाने पर टूटेगी नींद
ये कोई पहली बार नहीं हुआ है जब शिवालिक पर्वत माला से मलबा दरका हो। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। उसकी एक बड़ी वजह पहाड को खोखला कर देना है।

आमजन वहां लगातार अवैध निर्माण कर रहे है लेकिन एचआरडीए को कोई लेना देना नहीं है। न ही जिला प्रशासन की नींद टूट रही है। सिस्टम की लापरवाही की सजा एक न एक दिन किसी को अपनी जान देकर चुकानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें