फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात को करना पड़ा काम तो बेहोश हो गई बैंक अधिकारी

Sun, 13 Nov 2016 05:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
bank
विज्ञापन
बैंकों में नोट जमा कराने और बदलवाने को लेकर मची अफरा तफरी के बीच बैंक के अधिकारी और कर्मचारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त समय बैंक खोलने के कारण उन्हें देर रात तक काम करना पड़ रहा है। अधिकतर बैंकों में इसके लिए अतिरिक्त सुविधाएं भी नहीं बढ़ाई गई हैं।

बीती रात इंडियन ओवरसीज बैंक में काम करते हुए एक महिला अधिकारी बेहोश हो गई जिससे बैंककर्मियों में अफरातफरी मच गई।

इन दिनों सभी बैंकों को शाम सात बजे तक खोलने के आदेश हैं। ऐसे में कई जगह तो रात आठ बजे तक भी काम हो रहा है।
विज्ञापन

सभी बैंक कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त

atm - फोटो : anildogra
बैंक कर्मियों के इसके बाद एंट्री मिलाने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में भी समय लग रहा है जिससे देर रात तक काम करना पड़ रहा है।

ज्वालापुर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात में करीब 12 बजे सहायक प्रबंधक रुचिका मिश्रा बाउचर आदि की गिनती के चलते बेहोश हो गई। उस समय बैंक में अधिकतर कर्मचारी मौजूद थे जैसे-तैसे उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

मुख्य प्रबंधक ने बताया कि सभी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर उन्हें उच्च अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार देर रात तक काम पर लगाया गया है। कई बार लोगों के साथ नोकझोंक भी हो रही है। ऐसी ही स्थिति अन्य बैंकों में भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें