फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की जमीन घोटाले का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Fri, 22 Jul 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स ने करोड़ों के जमीन घोटाले में फरार चल रहे एक आरोपी को मेरठ के गंगानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। सीबीसीआईडी के अलावा डालनवाला पुलिस को उसकी तलाश थी। फरार होने के कारण उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


एसटीएफ ने ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ढाई हजार रुपये के ईनामी रविकांत किरयाना निवासी कंकरखेड़ा को बृहस्पतिवार को मेरठ के गंगानगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। रविकांत डालनवाला क्षेत्र के जमीन धोखाधड़ी मामले में वांछित था।

उसके कब्जे से एक कार भी बरामद हुई है। रविकांत मूल रूप से मवाना के पलड़ा गांव का रहने वाला है। सीबीसीआईडी को भी कोतवाली क्षेत्र में जालसाजी के मामले में रविकांत की तलाश थी।
विज्ञापन


विवेचना में साक्ष्यों का संकलन करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी थी। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि रविकांत के खिलाफ गैंगस्टर, बलवा, मारपीट, धोखाधड़ी के अनेक मामले पंजीकृत है। एक मामले में आरोपी को सजा भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें