शासन को भेजी दो की अनुमति निरस्तीकरण की संस्तुति
जिला प्रशासन पौड़ी ने दो उद्यमियों के भूमि खरीद की अनुमति के निरस्तीकरण की संस्तुति शासन को भेज दी है। जनपद पौड़ी में शासन से 18 उद्यमियों को भूमि खरीद की अनुमति दी थी। इनमें 2 कृषि व 16 औद्योगिक अनुमतियां शामिल हैं। डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने बताया कि दि हंस फाउंडेशन असोल होम्स साउथ दिल्ली को तहसील सतपुली के बदलपुर-तीन में लवाड़ वल्ला गांव की 7.449 हे. भूमि राष्ट्रीय कौशल विकास संस्थान स्थापना के लिए खरीद की अनुमति वर्ष 2022 में शासन से मिली थी।
ये भी पढ़ें...Kedarnath By-Election: जीत के जश्न में डूबे भाजपाई, सीएम धामी का रोड शो...बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर
यहां अभी तक भूमि खाली पड़ी है। कोई कार्य भूमि पर नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मै. स्टूडियो थार्न हास्पिटैलिटिज प्रालि. शाहपुर जाट नई दिल्ली को लैंसडौन तहसील में 1.492 हे. भूमि खरीद की अनुमति रिजॉर्ट होटल व्यवसाय के लिए मिली थी। लेकिन दो साल बाद भी भूमि पर कोई कार्य नहीं हुआ है। डीएम डाॅ. चौहान ने बताया कि दोनों उद्यमियों के उद्यम स्थापना को मिली कुल 8.941 हे. भूमि की खरीद की अनुमति के निरस्तीकरण की संस्तुति शासन को भेजी दी गई है।