फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुल्हनी पर भूमाफिया का प्रहार, तहसील से कलक्ट्रेट तक गुहार, सिस्टम लाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-जनसुनवाई में 99 में से करीब 65 शिकायतें जमीनी विवाद से जुड़ी हुई आईं
I
I

I
I-लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
I
Iडीएम सविन बंसल ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में जनसुनवाई की। हर जनसुनवाई की तरह ही इस बार भी फरियादियों का जमावड़ा लगा रहा। एक-एककर सभी शिकायतों को डीएम ने गंभीरता के साथ सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश दिए।
I
Iमौके पर आईं शिकायतों को सुनकर डीएम ने कहा कि सरकारी जमीन, नदी, नालों और सड़कों पर अवैध अतिक्रमण व कब्जा करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें। कहा, मामले में विभागीय लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जनसुनवाई में 99 में से करबी 65 शिकायतें सरकारी और निजी जमीनों पर अतिक्रमण, कब्जा, सीमांकन और खातों में अदला-बदली कर धोखाधड़ी से जुड़ी हुई आईं। इसके अलावा सड़क, बिजली, नगर निगम, जलसंस्थान, मकान पर कब्जा, पीएम आवास व राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें भी लोगों ने की हैं।I
विज्ञापन

Iकेस-1I
Iरातोंरात नदी में मिट्टी भराव कर खड़ी कर दी तारबाड़
I
Iशिकायतकर्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि नकरौंदा(पिंडर वैली) लेन नं-14 वार्ड-99 में दुल्हनी नदी के किनारे एसटीपी का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर आवासीय भवनों के पास सुरक्षा दीवार को बनाया जा रहा है। वहीं कंपनी की ओर से भूमाफियों को लाभ पहुंचाने के लिए सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है। साथ ही भूमाफियों ने दीवार को अपने भवन से 20 मीटर दूर ही रुकवा दिया है। उधर, कंपनी कर्मचारियों का कहना है कि अपनी भूमि बताकर बेवजह कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। माफियों की ओर से रातोंरात नदी क्षेत्र में मिट्टी भराव कर तारबाड़ खड़ी कर कब्जा जमा दिया है। मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। ताकि नदी पर अतिक्रमण न हो सके।
I
I
I
I-
I
Iकेस-2I
I30 साल पहले कराई नसबंदी, नहीं मिला आज तक जमीन पर कब्जा
I
Iऋषिकेश निवासी कुंवर सिंह रौथान, महेंद्र सिंह, रमावतीऔर शमशेर सिंह ने बताया कि वर्ष 1994 में परिवार नियोजन (नसबंदी) योजना के तहत प्रोत्साहन स्वरूप पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक जमीन पर कब्जा ही नहीं दिलाया गया है। मामले में तहसील से लेकर कलक्ट्रेट तक अनेकों बार जमीन पर कब्जा दिलाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ है। डीएम से जल्द समाधान की गुहार लगाई गई है।
I
I
I
I
I
I-केस-3I
Iकुर्रेबंदी के बाद भी कब्जा जमाने की फिराक में आरोपी
I
Iग्राम चकतुनवाला निवासी बीना देवी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके पति का स्वर्गवास हो गया है। वर्ष 1969 में जमीन की कुर्रेबंदी हो गई थी। जिसमें खसरा नं 634 क रकबा 0.03 एकड़ भूमि में पति का नाम दर्ज हो गया था। पति जसवंत सिंह की मौत के बाद अब मेरा बतौर वारिस इसमें नाम दर्ज है। वहीं कुछ लोग जमीन में अपना नाम बताकर कब्जा कर निर्माण करने की फिराक में हैं। आए दिन इन लोगों की ओर से धमकाने और डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iकेस-4I
Iप्लॉट पर कब्जा जमाने को धमका रहे माफिया
I
Iऑरनेस फैक्टरी न्यू टाइप निवासी विनित कुमार वालियान ने बताया कि उन्होंने विरेंद्र सिंह निवासी केशरवाला से 30 जनवरी 2020 को जमीन खरीदी थी। जिसका खाता संख्या 558 क रकबा 220 वर्गमीटर है और मौजा द्वारा परगना परवादून में स्थित है। वहीं मेरी भूमि को अपना बताकर कुछ लोग कब्जाने की फिराक में हैं। आए दिन मुझे डराने धमकाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि इन लोगों को दूर तक इस जमीन से कोई संबंध नहीं है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें