फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी के लालटिब्बा और बुरांशखंडा में तीसरे दिन भी हुई हल्की बर्फबारी, बुरांशखंडा में बर्फबारी से लोगों की बढी दुश्वारियां,

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी के सात हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित लालटिब्बा में सोमवार सुबह हल्की बर्फ के साथ ओले भी पड़े। वहीं बुरांशखंडा, सुवाखोली के आसपास क्षेत्र में बर्फ की फुहारें पड़ीं। इससे पूरा क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर ओढ़े नजर आया। वहीं बर्फबारी को लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक लालटिब्बा और सुवाखोली के निकट कोटली क्षेत्र में दिनभर जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

मसूरी शहर में सोमवार सुबह से रुक रुककर बारिश होती रही। लालटिब्बा में बर्फ की फुहारों के साथ हल्के ओले भी पड़े। इससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड रही। लालटिब्बा के चार दुकान, आईटीएम, सिस्टर बाजार क्षेत्र में बजरी पड़ने से पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। चार दुकान निवासी अनंत प्रकाश ने बताया कि सोमवार सुबह क्षेत्र में हल्की बर्फ पड़ी उसके बाद बजरी पड़ी। बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। वहीं पर्यटक स्थल बुरांशखंडा में तीसरे दिन भी हल्की बर्फबारी हुई। इससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड रही। बुरांशखंडा में बारिश और बर्फबारी से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र में पानी और बिजली की आंख मिचौली लगातार जारी है। बुरांशखंडा निवासी सुरेश कोहली ने बताया कि सुबह हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन दोपहर बाद क्षेत्र में घना कोहरा छा गया। बुरांशखंडा में कई जगह एक फीट से अधिक बर्फ पड़ी है। बिजली की आंख मिचौली से होटल व्यवसायी सहित स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें