विश्व बैडमिंटन फेडरेशन की ओर से जारी रैंकिंग में अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन को बैडमिंटन जूनियर में नंबर वन की रैंकिंग प्राप्त हुआ है।
लक्ष्य सेन अभी तक अपने कैरियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक हासिल कर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके हैं।
विश्व बैडमिंटन फेडरेशन ने बृहस्पतिवार को रैंकिंग जारी की। जिसमें लक्ष्य सेन 16903 अंकों के साथ प्रथम, 16091 अंक के साथ ताईपे के चयाहुवाली दूसरे और 13400 अंक के साथ थाईलैंड के पचरौपौल तीसरा स्थान पर हैं।