फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य और कुहू 

Fri, 11 Nov 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
lakshya sen
विज्ञापन
भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे उत्तराखंड के कुहू गर्ग और लक्ष्य सेन ने अपने-अपने वर्ग से मैच जीतकर जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्री क्वार्टर फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया है। पदक के लिए इन दोनों खिलाड़ियों को अब दो मैच और जीतने हैं।
विज्ञापन


बिलबोए स्पेन में चल रही चैंपियनशिप में गुरुवार को तीसरे और चौथे राउंड के मुकाबले खेले गये। मिश्रित युगल वर्ग के तीसरे राउंड में कुहू गर्ग ने हैदराबाद के सात्विक साइराज के साथ मिलकर इंडोनेशिया के अलफैंडी और युलफिरा की जोड़ी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 21-19, 15-21, 21-16 से पराजित किया। चौथा राउंड भी तीन सेट तक चला।

इसमें कुहू और सात्विक साइराज ने इंडोनेशिया के एंजलिका और ऐंडिका की जोड़ी को 21-19, 15-21, 21-14 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। एकल वर्ग के अंतिम क्वालिफाइंग राउंड में लक्ष्य सेन ने फ्रांस के अनॉर्ड मर्कल को सीधे सेटों में 21-17, 21-17 से हराकर प्रीक्वार्टर फाइनल राउंड में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन


उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ी पदक जीतने से बस दो कदम दूर हैं। दो मैच जीतने के बाद कम से कम भारत के लिए कांस्य पदक तो तय हैं। उन्होंने बताया कि शेष मैच शुक्रवार को खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें