वारदात में प्रयुक्त बाइक और एक जैकेट पुलिस घटना वाली रात ही बरामद कर चुकी थी। फरार होने के दौरान पहचान छिपाने के लिए हमलावरों ने अपनी जैकेट और बाइक जंगल में फेंक दी थी। हमलावर जिन रास्तों से भागे थे, पुलिस उन रास्तों पर भी उन्हें साथ लेकर गई और सबूत जुटाए गए। इसके बाद बाद दोनों शूटरों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आशंका है कि विनय त्यागी का कोई करीबी रुड़की जेल में पहले से है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से दोनों आरोपियों को रुड़की के बजाय हरिद्वार जेल भेजने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया था। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को हरिद्वार जेल भेजा गया है।