- बिना अनुमति कई बार हुआ लेनदेन, पीड़ित की शिकायत पर सहसपुर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1.35 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को खाते से हुए लेनदेन की जानकारी मिलने पर ठगी का पता चला। आरोप है कि ठगों ने चार अलग-अलग यूपीआई नंबरों का इस्तेमाल कर रकम निकाली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल के अनुसार, हसनपुर निवासी मेहरबान अली ने शिकायत देकर बताया कि 19 अक्तूबर को उनके भाऊवाला स्थित बैंक खाते से बिना जानकारी और अनुमति के कई बार लेनदेन हुआ। खाते से कुल 1.35 लाख रुपये निकाल लिए गए।
पीड़ित के अनुसार, रकम निकालने के लिए चार अलग-अलग यूपीआई नंबरों का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने लेनदेन के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पीड़ित ने किसी को भी रुपये नहीं भेजे थे और न ही किसी लेनदेन की अनुमति दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।