फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो साल से टीबी को मात दे रहीं 11 ग्राम पंचायतें, अब स्वर्ण श्रेणी की तैयारी

Mon, 02 Nov 2026 07:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- लगातार दो साल से नहीं मिला एक भी मरीज, जनवरी 2027 में तीसरे साल के लिए किया जाएगा दावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग की मेहनत रंग लाई है। इन पंचायतों में लगातार दो साल से टीबी का एक भी नया मरीज सामने नहीं आया। कभी लगातार टीबी के मामले मिलने के कारण चिह्नित किए गए इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया था। अभियान के तहत दो साल तक नए मामले नहीं मिलने पर पंचायतों को रजत श्रेणी मिली थी। अब तीसरे साल के लिए स्वर्ण श्रेणी हासिल करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जनवरी 2027 में वर्ष 2026 के आंकड़ों के आधार पर दावा प्रस्तुत करेगा।

वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक विनोद कुमार शाह के अनुसार टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत ब्लॉक की कोटी ढलानी, सोरना डोभरी, बड़वा, पष्टा, तौली भूड़, भलेर, बावरधार, मटोगी, मद्रसू, पपड़ियान और चांदपुर खुर्द ग्राम पंचायत को चुना गया था। इन पंचायतों को वर्ष 2024 में कांस्य और वर्ष 2025 में रजत श्रेणी मिली थी। अब वर्ष 2026 के लिए स्वर्ण श्रेणी का दावा किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से आवश्यक आंकड़े और अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। स्वर्ण श्रेणी मिलने पर इन पंचायतों को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के रूप में मान्यता मिलेगी। इसके लिए निर्धारित मानकों के तहत टीबी के नए मामलों की निगरानी और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी उन्मूलन के लिए लगातार जांच और मरीजों की पहचान पर जोर दिया जा रहा है। 11 ग्राम पंचायतों में लगातार दो साल से कोई नया मामला सामने नहीं आया है। अब तीसरे साल के लिए स्वर्ण श्रेणी का दावा प्रस्तुत करने की तैयारी है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधीक्षक, उप जिला अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें