क्लेमेंट्टाउन झील सौंद्रीयकरण शुभारंभ अवसर पर झील के किनारे बनाए गए सेल्फी प्वाइंट में बैठे जीओ
क्लेमेंटटाउन कैंट क्षेत्र में लेक पार्क को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। अभी यहां वॉकिंग प्लाजा में सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके अलावा बेंच, सेल्फी प्वाइंट, योग चेयर, झूले आदि की भी व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को जीओसी (14 डिवीजन) मेजर जनरल अतेश चाहर ने पार्क का उद्घाटन किया।
क्षेत्र के लोग काफी समय से झील के सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे थे, जिसे लेक पार्क के रूप में पूरा किया गया है। क्लेमेंटटाउन रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के सचिव महेश पांडे ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक विनोद चमोली ने भी झील के सौंदर्यीकरण के लिए पांच करोड़ तक की सहयोग राशि देने का आश्वासन दिया है, लेकिन यह धनराशि तभी मिलेगी, जब कैंट बोर्ड एनओसी देगा।
इस दौरान ब्रिगेडियर वीके अग्रवाल, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष सुनील कुमार, कर्नल सुरेश त्यागी, सभासद भूपिंदर कंडारी, बीना नौटियाल, पुष्पा रावत, मंजू, मधु शर्मा, प्रभा बिष्ट, सुनील राजोरिया, महेश गोयल, मोहन जोशी, कैप्टन एसएस राठौर आदि मौजूद रहे।