फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यात्रियों के लिए राहत की खबर...आज से दून से अमृतसर के लिए दौड़ेगी लहौरी एक्सप्रेस

Thu, 09 Jan 2025 08:30 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

यात्रियों के लिए राहत की खबर है। आज से दून से अमृतसर के लिए लहौरी एक्सप्रेस दौड़ेगी।
विज्ञापन
ट्रेन टिकट - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून से अमृतसर के लिए लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन आज बृहस्पतिवार से फिर शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। पंजाब क्षेत्र में पटरियों पर तकनीकी कार्य के चलते देहरादून से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन दो से आठ जनवरी तक रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन


इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। देहरादून रेलवे स्टेशन के कार्यकारी अधीक्षक विपुल नौटियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार से ट्रेन का संचालन सुचारू कर दिया जाएगा। 

दो घंटे 15 मिनट देरी से पहुंची शताब्दी एक्सप्रेसI
शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार को दो घंटे 15 मिनट की देरी से दिल्ली से दून पहुंची। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन सुबह 6:15 बजे नई दिल्ली से रवाना हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ऊधमसिंह नगर में पुलिस के रडार पर आए छह खालीस्तानी समर्थक, पन्नू की धमकी के बाद शुरू हुई जांच
विज्ञापन


सहारनपुर में पटरियों पर तकनीकी कार्य के चलते ट्रेन लंबे समय तक स्टेशन पर खड़ी रही। इस वजह से ट्रेन को देहरादून पहुंचने में तय से दो घंटे 15 मिनट का अधिक समय लगा। देहरादून रेलवे स्टेशन के कार्यकारी अधीक्षक विपुल नौटियाल ने बताया कि ट्रेन तकनीकी कारणों से देरी से पहुंची।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें