फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जंगल और बाघ की सुरक्षा की जिम्मेदारी बेटियों पर

Fri, 23 Dec 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
tiger
विज्ञापन
उत्तराखंड बनने के बाद पहली बार वन क्षेत्राधिकारी के पद पर सीधे भर्ती के बाद तैनाती हुई है। इसमें सबसे आगे बेटियां रही हैं। अब बेटियों के कंधे पर जंगल और बाघ की सुरक्षा का जिम्मा होगा। जनवरी-2017 में 29 और वन क्षेत्राधिकारियों की तैनाती होगी।
विज्ञापन


जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण पदों में वन क्षेत्राधिकारी का पद माना जाता है। मुकदमा दर्ज करने से लेकर प्लांटेशन तक का काम वन क्षेत्राधिकारी के माध्यम से संचालित होता है। राज्य बनने के बाद से इस पद पर कोई सीधी भर्ती के बाद तैनाती नहीं हुई थी। आखिरी बार एकीकृत यूपी के समय भी कब भर्ती हुई होगी, यह भी शायद ही किसी को याद हो। लंबे समय से रेंज का काम प्रभारियों के भरोसे चलाया जा रहा था।

बहरहाल, अब वन क्षेत्राधिकारी पद पर नए अधिकारियों की तैनाती का आदेश हो गया है। प्रमुख वन संरक्षक ने 22 वन क्षेत्राधिकारी को रेंजों में तैनाती का आदेश जारी किया है, जो वन क्षेत्राधिकारी जंगल की कमान संभालेंगे, उसमें 13 बेटियां हैं। इन बेटियों पर तस्कर, शिकारियों, कब्जेदारों से जंगल, वन्यजीवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


अपर प्रमुख वन संरक्षक प्रशासन मोनिष मलिक कहते हैं कि यह एक बड़ा कदम है। राज्य बनने के बाद रेंजों में सीधी भर्ती के बाद तैनाती हुई है। 29 और प्रशिक्षु वन क्षेत्राधिकारी पद की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनको भी जनवरी के महीने में तैनात कर दिया जाएगा।

इन रेंजों में हुई अधिकारियों की तैनाती
आरती मैठानी (केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर), पूनम सिलोड़ी (मसूरी वन प्रभाग, मसूरी), संदीपा शर्मा (अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट), शालिनी जोशी (हल्द्वानी वन प्रभाग), शशि देव (बागेश्वर वन प्रभाग), तनुजा परिहार (नैनीताल वन प्रभाग), उषा पुरी (रुद्रप्रयाग वन प्रभाग), हरीश नेगी (हरिद्वार वन प्रभाग), मयंक कुमार (तराई केंद्रीय वन प्रभाग), मुकुल कुमार (चंपावत वन प्रभाग), प्रदीप कुमार (तराई पूर्वी वन प्रभाग), रविंद्र पुंडीर (उत्तरकाशी वन प्रभाग), संतोष कुमार पंत (तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर), हेमचंद गहतोड़ी (पिथौरागढ़ वन प्रभाग, पिथौरागढ़), स्पर्श काला (नरेंद्र नगर वन प्रभाग, नरेंद्र नगर), शिप्रा शर्मा (रामनगर वन प्रभाग, रामनगर), रश्मि ध्यानी (अल्मोड़ा वन प्रभाग, अल्मोड़ा), पूजा रावल (टौंस वन प्रभाग, पुरोला), नेहा चौधरी (कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैंसडाउन), प्रशांत हिंदवाण (कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर), ज्वाला प्रसाद (राजाजी टाइगर रिजर्व, देहरादून) और पूजा पयाल को (टिहरी वन प्रभाग टिहरी) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें