फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों की कमी, वार्डों और मुख्य सड़कों पर पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम इस समय स्ट्रीट लाइटों की समस्या से जूझ रहा है। लाइटें न होने से कई वार्डों और मुख्य सड़कों पर अंधेरा छाया हुआ है। निगम का कहना है कि जल्द ही चार हजार नई लाइटें खरीदी जाएंगी, इसके लिए ईएसएल कंपनी के साथ एग्रीमेंट हो चुका है। इसके बाद वार्डों और मुख्य सड़कों की लाइटों को ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने स्ट्रीट लाइटों का जिम्मा ईएसएल कंपनी को दिया है। कुछ समय पहले कंपनी की ओर से 97 हजार लाइटें निगम के 100 वार्डों में लगाई थी, लेकिन इनमें से अधिकांश लाइटें खराब हो गईं। इन लाइटों को ठीक करने में निगम असहाय नजर आ रहा है। निगम ने कई बार कंपनी को लाइटों को ठीक करने के निर्देेश दिए, लेकिन कंपनी सुनने को तैयार नहीं है। निगम ने कंपनी को एग्रीमेंट खत्म करने की चेतावनी भी दी है, लेकिन कंपनी के प्रतिनिधि सुनने को तैयार नहीं हैं।
आलम यह है कि शहर के अधिकांश वार्डों और मुख्य सड़कों पर रात को अंधेरा पसर जाता है। निगम में रोज 100 के करीब शिकायतें आ रही है। यहीं नहीं कई क्षेत्रों में लाइटें नहीं लगी हैं। लोग लगातार इस संबंध में मेयर, नगर आयुक्त से गुहार लगा रहे, लेकिन सभी बेबस नजर आ रहे हैं। वहीं, नगर निगम के अफसराें का कहना है कि जल्द ही चार हजार नई लाइटें खरीदी जाएंगी। इसके लिए कंपनी से एग्रीमेंट हो गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के पास लाइटों की कमी है, जिससे नई लाइटें लगाना संभव नहीं है। जल्द ही चार हजार नई लाइटें खरीद जाएंगी। इसके लिए ईएसएल कंपनी से एग्रीमेंट हो चुका है। नई लाइटें आने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

-रणजीत सिंह राणा, स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें