फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून मेडिकल कॉलेज अस्पतात के खून की कमी, भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्तमान में रक्त की कमी हो गई है। ब्लड बैंक में एबी और बी ग्रुप रक्त तो खत्म होने से गर्भवती, हादसों में घायल मरीजों, थैलीसीमिया पीड़ितों और सर्जरी के मरीजों को भटकना पड़ रहा है। ब्लड बैंक की ओर से अपील की गई है कि लोग रक्तदान के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

प्रदेशभर के साथ ही उत्तराखंड से सटे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज कराने दून अस्पताल पहुंचते हैं। थैलीसीमिया के मरीजों को भी यहां निशुल्क ब्लड चढ़ाया जाता है। लिहाजा यहां के ब्लड बैंक पर काफी दबाव रहता है लेकिन वर्तमान में अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की काफी कमी है। इससे गर्भवतियों, हादसों में घायल मरीजों, थैलीसीमिया के मरीजों को रक्त के लिए भटकता पड़ रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने लोगों से अपील की है कि रक्तदान के लिए आगे आएं ताकि मरीजों को रक्त के लिए भटकना न पड़े।
एनएसएस इकाई की ओर से रक्तदान शिविर आज
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए डीबीएस पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई आगे आई है। इकाई की ओर से आज कॉलेज के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विद्युत बोस ने शहर के लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिए आएं। शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें