फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो खुल गया लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट

Sun, 13 Apr 2014 12:27 PM IST
अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट को पर्यटकों के लिए खोल देने के बाद अब विभागीय कर्मी खुद सुविधा शुल्क की रसीदें काट रहे हैं।
विज्ञापन


पिकनिक स्थल पर्यटकों से गुलजार
लगातार तीन दिन अवकाश होने से शनिवार को पिकनिक स्थल पर्यटकों से गुलजार रहा। हालांकि मनोरंजन स्थल पर कैंटीन सुविधा बहाल नहीं हुई है, जिससे पर्यटकों को खाने-पीने की वस्तुएं लेने के लिए बाजार दौड़ना पड़ रहा है।

31 मार्च 2014 को पिकनिक स्पॉट के ठेके की अवधि पूरी होने के बाद वन विभाग ने पिकनिक स्पॉट के गेट पर ताला लगा दिया था। वजह बताई थी कि चुनाव आचार संहिता की वजह से टेंडर प्रक्रिया नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय कर्मियों सुविधा शुल्क लेने के लिए तैनात
अमर उजाला ने मामला उठाया तो विभागीय लापरवाही सामने आई। मामले ने तूल पकड़ा तो वन विभाग ने पर्यटक स्थल खोल दिया। अब विभागीय कर्मियों को ही सुविधा शुल्क लेने के लिए तैनात किया गया है।

पिकनिक स्पॉट खुलने से पर्यटकों को राहत मिली है।राजधानी के प्रमुख और सस्ते पर्यटन केंद्र के रूप में लच्छीवाला पिकनिक स्पॉट शुमार है।

गर्मी में यूपी, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के अलावा काफी तादाद में स्थानीय लोग यहां सैर सपाटे के लिए आते हैं।

शनिवार के बाद रविवार और सोमवार को अंबेडकर जयंती का अवकाश होने पर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। टेंडर होने तक सभी व्यवस्थाएं वन विभाग खुद संभालेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें