फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं छुट्टियों पर न लग जाए 'वेटिंग'

Sun, 13 Apr 2014 11:52 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन से टूर या घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रिजर्वेशन अभी से करा लें।
विज्ञापन


खचाखच भरकर चलती हैं ट्रेनें
दून से चलने वाली कई ट्रेनों में सीटों के लिए वेटिंग शुरू हो गई है। खासकर यूपी की ट्रेनों में वेटिंग भी फुल होने लगी है। छुट्टियों और पर्यटन सीजन में दून से ट्रेनें खचाखच भरकर चलती हैं।

इस कारण सीट की मारामारी रहती है। उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों की सैर के लिए आने वाले पर्यटक ट्रेवल एजेंसियों के जरिए रिजर्वेशन कराना शुरू कर देते हैं। इससे मुश्किल और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


सीटों की मारामारी
ट्रेनों में भीड़ और सीटों की मारामारी को देखते हुए रेलवे ने दो अप्रैल से 29 जून तक दिल्ली के लिए समर एसी स्पेशल ट्रेन भी चलाई है। प्रचार प्रसार न हो पाने से इसे अपेक्षित सवारियां नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


दूसरी ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं। स्टेशन अधीक्षक एसडी डोभाल ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुसार गर्मी में अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाती हैं।

दून से कुछ ट्रेनों में सीट की स्थिति:
जन शताब्दी (देहरादून से नई दिल्ली)
चेयर कार- 153 वेटिंग, सेकेंड एसी-247 वेटिंग
लिंक एक्सप्रेस (देहरादून से इलाहाबाद)
थर्ड एसी: 23 वेटिंग, स्लीपर श्रेणी: 116 वेटिंग
जनता एक्सप्रेस (देहरादून से बनारस)
थर्ड एसी: 37 वेटिंग, स्लीपर: 37 वेटिंग
काठगोदाम एक्सप्रेस (देहरादून से काठगोदाम)
थर्ड एसी: 41 वेटिंग, स्लीपर : 104 वेटिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें