संख्या कम होने पर पुलिसकर्मियों ने कदम खींचे तो श्रमिकों ने परिसर में रखे गमले तोड़ते हुए गार्ड रूम में पथराव कर शीशे तोड़ डाले। पथराव से गार्ड रूम में रखे एलसीडी, कंप्यूटर और अन्य फर्नीचर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पथराव में एक कार, एक बस और एक जीप के शीशे भी टूट गए। हालात बेकाबू होने पर एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एडीएम प्रताप शाह भारी फोर्स के साथ कंपनी पहुंचे और मामला शांत कराया।
दो दिन पूर्व टाटा मोटर्स के श्रमिक की मौत के बाद अपनी मांगों को लेकर श्रमिक आंदोलन कर रहे थे। कंपनी प्रबंधन ने उनकी मांगों को भी मान लिया था। लेकिन, अचानक से श्रमिक अराजकता पर उतर आए और उन्होंने आपा खोकर पुलिस पर पथराव कर दिया। फोर्स को मौके पर तैनात कर मामले को शांत कराया गया है।
- डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी
संदीप की मौत से टाटा मोटर्स दुखी, स्थायी कर्मचारियों ने जारी रखा है काम
टाटा मोटर्स संदीप कुमार विश्वकर्मा की अचानक हुई मौत से दुखी है। संदीप अगस्त 2017 से इंडस्ट्रियल ट्रेनी के तौर पर काम कर रहे थे। शनिवार को संदीप को कार्डियक अटैक आया था। कंपनी की नीति के अनुरूप टाटा मोटर्स की ओर से दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में उनके परिवार को पूरा सहयोग किया जा रहा है। इस मामले में कुछ अस्थायी कर्मचारी प्लांट परिसर में विरोध और मैनेजमेंट से अनुचित मांगें कर रहे हैं। कामगारों ने परिचालित प्रोडक्शन लाइन का काम आंशिक रूप से प्रभावित किया है। स्थायी कर्मचारियों ने सामान्य कार्य जारी रखा है। मैनेजमेंट इस मामले को जल्द सुलझाने का प्रयास कर रहा है।
- टाटा मोटर्स के कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन विंग की ओर से जारी मेल।