मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी रुकावट सामने टिक नहीं पाती। एक मजदूर के बेटे के यह बात सच करके दिखाई है।
उत्तराखंड के रुद्रपुर में दिनेशपुर के मीरन राय ने यह बात साबित करके दिखाई है। साधारण परिवार में पले बढ़े मीरन राय ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गायन प्रतियोगिता में अपनी आवाज का जादू बिखेरकर सर्वश्रेष्ठ गायक का खिताब अपने नाम कर लिया।
दिल्ली में एकता मिशन की ओर से आयोजित सिंगर सितारों की खोज ग्रैंड फाइनल 2017 में दिनेशपुर के रामबाग निवासी मीरन रॉय ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का ऑडिशन फरवरी में हुआ था। 20 प्रतियोगियों को महा मुकाबले के लिए चुना गया।