फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर: जैक से उठाया जा रहा लिंटर भरभरा का गिरा, 21 मजदूर बुरी तरह घायल

Wed, 18 Apr 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाजपुर/केलाखेड़ा
विज्ञापन
collapse - फोटो : demo pic
विज्ञापन

जैक से लिंटर उठाने के दौरान अचानक लिंटर गिर गया। इसकी चपेट में आकर 21 मजदूर घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर दो मजदूरों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। सभी घायल सितारगंज के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


केलाखेड़ा के गांव रामनगर निवासी श्याम चंद के मकान में निर्माण कार्य हो रहा था। उसने सितारगंज निवासी ठेकेदार इरशाद हुसैन को मकान का लिंटर उठाने ठेका दिया था। बुधवार को सितारगंज के ही करीब 25 मजदूर जैक लगाकर मकान का लिंटर उठाने के काम में लगे थे।

इरशाद के अनुसार लिंटर चार फुट उठाया जाना था। करीब ढाई फुट लिंटर उठाने के बाद मजदूर पास ही में चाय पी रहे थे। इस दौरान लिंटर अचानक धराशायी हो गया। उसकी चपेट में आकर तोसीब (19), जुबैर (20), सलीम (42), बाबू सलमानी (35), इमरान (20), रिजवान (28), अशफाक (35), दानिश (24) नन्हे (22),  फरियाद, (24) , हाशिम (25), समीर (19), इरशाद (33), अली अहमद (31), आशिफ (18), मुन्ना (28), यासीन (36), दिलशाद (19), मोहम्मद शारिक (18) निवासी सितारगंज सहित कुल 21 मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को आनन-फानन में सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर तोफीक और सलीम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के दौरान मजदूरों पर सुरक्षा उपकरण नहीं थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें