फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह से कैश नहीं होने पर लोगों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक मुख्यालयों के एटीएम, स्टेट बैंक और पोस्ट ऑफिस में विगत दो सप्ताह से कैश नही होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेलखोला गांव के हेमचंद्र मिश्रा, चोटिंग के प्रधान गोपाल सिंह व कुंदन सिंह भंडारी आदि ने बताया कि एसबीआई के एटीएम और बैंक सहित पोस्ट ऑफिस में गत दो सप्ताह से कैश नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बताया कि आजकल शादियों के सीजन में एसबीआई की ओर से दो सप्ताह में लोगों को मात्र दस हजार रुपये ही दिए जा रहे हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक के दूरस्थ गांवों रामपुर, तोरती, सौरीगाड़, पिनांऊ आदि के ग्रामीण 20 से 25 किमी चलकर ब्लॉक मुख्यालय की एसबीआई शाखा में कैश लेने के लिए आ रहे हैं, लेकिन उन्हें भी बैरंग लौटना पड़ रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं में केंद्र सरकार और आरबीआई के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें