फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: झगड़ते समय मजदूर तीसरी मंजिल से गिरा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित उत्तराखंड परिवहन निगम की कार्यशाला में दो मजदूर आपस में झगड़ने लगे। इस दौरान एक मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात ट्रांसपोर्ट नगर स्थित परिवहन निगम की निर्माणाधीन कार्यशाला में काम कर रहे दो मजदूर त्रिवेंद्र सिंह और अमरपाल सिंह निवासी ग्राम अमशहा, जिला बरेली यूपी के बीच झगड़ा हो गया। दोनों तीसरी मंजिल पर थे। झगड़ते समय त्रिवेंद्र सिंह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद अन्य लोग घायल को एक निजी अस्पताल लेकर गए थे। घायल की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रहा है। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें