फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन: मजदूरी कर प्रथम श्रेणी में पास की इंटरमीडिएट की परीक्षा

Mon, 10 Jul 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक छात्र के मन में पढ़ाई के ‌लिए ऐसा जज्बा जागा कि उसने मजदूरी के साथ पढ़ाई कर इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की।
विज्ञापन


नया बस्ती के गरीब, लेकिन प्रतिभावान विद्यार्थी चंद्र कुमार ने इस बार इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में (77.4 प्रतिशत अंक) पास की। चंद्रकुमार के पिता सोबन राम का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था।

चंद्र कुमार विद्यालय से छुट्टी होने के बाद परिवार के गुजर-बसर के लिए मजदूरी करता है। परिवार में माता मंजू देवी और दो भाई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

परिवार की जिम्मेदारी और पढ़ाई

- फोटो : demo pic
परिवार की जिम्मेदारी और पढ़ाई दोनों के बीच चंद्र कुमार ने ऐसा सामंजस्य बैठाया कि उसने किसी भी काम में व्यवधान नहीं आने दिया। वह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया है।

नया बस्ती गांव निवासी चंद्र कुमार की मेहनत को सभी लोग रोज देखते हैं। परीक्षा में उसकी उपलब्धि को देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. हेमंत मर्तोलिया ने रविवार को उसे सम्मानित किया।

डा. मर्तोलिया ने कहा कि परिवार के विषम हालातों के बीच जिस तरह चंद्र कुमार ने पढ़ाई जारी रखी, वह तारीफ के योग्य है। राजकीय इंटर कॉलेज से इस बार इंटर की परीक्षा पास करने वाले चंद्र कुमार की मेहनत पर शिल्पी विकास समिति ने भी खुशी जताई। इस दौरान शिल्पी विकास समिति के दीवान वर्मा, प्रेम राम, कृष्ण कुमार, डा. केएस आंकोटी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें