फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः मौसम विभाग की चेतावनी के दिन देहरादून में झमाझम बारिश

Mon, 10 Jul 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
monsoon rain - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक सोमवार तड़के से ही उत्तराखंड में कई इलाकों में बारिश जारी है। वहीं राजधानी देहरादून में भी सुबह झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन


बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से तो निजात मिल गई, लेकिन मैदानी इलाकों में लोग जल भराव से परेशान हुए। वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्‍खलन की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। मौसम विभाग ने 10 व 11 जुलाई को प्रदेश में आगामी दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

तेज बारिश की वजह से प्रदेश में अनेक स्थानों पर भूस्खलन और सड़कें बंद होने की भी आशंका जताई है। चेतावनी के मद्देनजर सरकार ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है और आपदा प्रबंधन तंत्र को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

10 व 11 जुलाई को अनेक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

rainfall
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को दिनभर प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बादल छाए रहे। राजधानी में भी दोपहर बाद कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 10 व 11 जुलाई को प्रदेश के अनेक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश की वजह से एक ओर भूस्खलन का खतरा है तो दूसरी ओर सड़कें भी बंद हो जाएंगी। इस संबंध में सरकार और शासन को सूचना दे दी गई है। सरकार ने भी लोगों को एहतियात बरतने की अपील की है।

दूसरी ओर, आपदा प्रबंधन तंत्र को भी सतर्क कर दिया गया है। चारधाम यात्रियों को भी इस दौरान यात्रा जारी न रखने की सलाह दी गई है। जो यात्री चारधाम के रास्ते में हैं, उन्हें कहा गया है कि अपने जिला प्रशासन के निर्देशों के पालन के तहत ही आगे बढ़ें।
 
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग छह घंटे तक बंद रहा

एन एच पर ‌गिरे बड़े पत्थर - फोटो : अमर उजाला
रुद्रप्रयाग के मुनकटिया में पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग छह घंटे तक बंद रहा। इस वजह से बाबा केदार की पैदल यात्रा प्रात: 11 बजे शुरू हो पाई।

रविवार तड़के पांच बजे मुनकटिया में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थरों का ढेर हाईवे पर आ गया जिससे पैदल आवाजाही भी बंद हो गई। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पैदल यात्रा को मार्ग खुलने तक रोक दिया गया। एनएच द्वारा मशीनों की मदद से प्रात: 11 बजे मलबा साफ कर हाईवे पर यातायात बहाल किया गया।

इस दौरान प्रशासन की ओर से भी सोनप्रयाग से बाबा केदार के दर्शनों को पैदल रास्ते से जाने वाले श्रद्धालुओं को छोड़ दिया गया। इधर, रविवार को केदारनाथ धाम में 430 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। धाम में 3,73,366 श्रद्धालुओं अभी तक दर्शन कर चुके हैं। रविवार को धाम समेत यात्रा पड़ावों में रुक-रुककर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें