फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दवा नहीं दुआ से काम चलाइए

Fri, 18 Oct 2013 10:36 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप दर्द से तड़प रहे हैं तो अब आपको दवा की जगह दुआ से काम चलाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


देहरादून में लैब टेक्नीशियन और फार्मासिस्टों के हड़ताल पर जाने से अस्पतालों में प्रभावित हो रही स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने के लिए विभाग के पास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।

आने वाले दिनों में बढ़ेंगी समस्याएं
हड़ताल लंबी चलती है तो मरीजों की समस्याएं आने वाले दिनों में और बढ़ेंगी। उधर, स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों से वार्ता कर सेवाएं ठप न करने की अपील की है। राज्य कर्मचारियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं सर्वाधिक प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन हड़ताल पर चले गए हैं। कुछ जगह संविदा कर्मचारियों के भरोसे पैथोलाजी जांच चलाई जा रही है।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों से वार्ता कर दवा वितरण का कार्य पूरी तरह से बंद न करने की अपील भी की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी ली
प्रतिनिधियों ने अपनी लंबित मांगों से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवा दिया है। स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से उनकी मांगों को लेकर शासन को भेजे प्रस्तावों के बारे में भी मंत्री ने जानकारी ली है।

स्वास्थ्य महानिदेशक जीएस जोशी ने अस्पतालों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।

उधर, टीबी कर्मचारियों की नियमित किये जाने की मांग पर भी कोई समाधान नहीं निकला है। टीबी कर्मचारी सवा महीने से हड़ताल पर हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें