उन्होंने बताया कि इस समय बैंकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक श्रमिकों के खाते में पैसे भेजे जाने का काम किया जा रहा है। इस आधार पर उम्मीद है कि बृहस्पतिवार शाम तक लगभग 20 हजार श्रमिक इस घोषणा से लाभान्वित हो जाएंगे।
फिलहाल पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं हो रहा है । लिहाजा, वर्तमान सूची के लिहाज से लगभग 40 हजार श्रमिकों को ही यह लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा जैसा भी सरकार का अगला आदेश होगा कार्रवाई की जाएगी।
कोषागार के कर्मचारी निर्धारित समय पर काम कर रहे हैं। जो भी लिस्ट प्रतिदिन श्रम विभाग से आ रही है उसके आधार पर बैंकों के माध्यम से श्रमिकों के खाते में पैसा भेज दिया जा रहा है।
- नरेंद्र सिंह, मुख्य कोषाधिकारी, देहरादून