फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानों और मगरमच्छों पर गोली दागने के ‘चैंपियन’

Wed, 18 Sep 2013 10:15 PM IST
अमर उजाला, लक्सर, जसबीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन राजघराने के तो हैं ही निशानेबाजी के भी बड़े शौकीन हैं। वैसे तो महारानी समेत उनका पूरा परिवार ही निशानेबाजी के कौशल में माहिर है लेकिन विधायक चैंपियन मौके-बेमौके जहां-तहां गोली चलाने के चलते हमेशा विवादों में रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि चैंपियन किसी शादी-ब्याह में शिरकत करें और बिना गोली चलाए चले आएं ऐसा हो ही नहीं सकता। गोलीबारी के शौकीन इस विधायक की इलाके में लोकप्रियता भी कम नहीं है। जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं।

आज तक बाल बांका भी नहीं हुआ
बड़ी मूंछ रखने के शौकीन चैंपियन की मूंछों पर जरा सी भी आंच आई नहीं कि उन्होंने फायर झोंक डाला। कई पुलिस मामले भी चल रहे हैं लेकिन यह उनका प्रताप है कि आजतक बाल बांका भी नहीं हुआ। अलबत्ता गोली चलाते समय इतना जरूर ध्यान रखते हैं कि गोली सामने वाले के अगल-बगल से निकल जाए। शायद डराना ही उनका मकसद रहता हो।
विज्ञापन


लगभग सात साल पहले चैंपियन ने मगरमच्छों पर गोलियां चला कर सुर्खियां बटोरी थीं। एनडी तिवारी का राज था। कांग्रेसी विधायक थे, स्वाभाविक रूप से न कुछ होना था, न कुछ हुआ।

बताया जाता है कि चैंपियन बहादराबाद की सड़क से गुजर रहे थे कि  एक रोडवेज बस चालक उनकी गाड़ी को साइड नहीं दे रहा था। बस ताव खा बैठे। किसी तरह अपनी गाड़ी आगे बढ़ाई और बस के आगे खड़ी कर ड्राइवर पर फायर झोंक दिया। घटना के बाद रोडवेज कर्मियों ने जाम वगैरह लगाया। लेकिन चैंपियन की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा।

लगभग तीन साल पूर्व मंगलौर में एक कार्यक्रम के दौरान भी चैंपियन गुस्साए और लोगों पर फायरिंग झोंक दी। मामले का तस्करा भी दर्ज हुआ। लेकिन चैंपियन का कुछ नहीं हुआ। लगभग छह माह पूर्व चैंपियन पर रुड़की के पोलरिस होटल के मालिक ध्रुव सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगा। लेकिन चैंपियन का कुछ नहीं बिगड़ा। अब फिर फायरिंग झोंककर चैंपियन ने अपने लिए नई सुर्खियां गढ़ ली हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें