फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने स्कूल पर की तालाबंदी

विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल कुंजा में तालाबंदी को पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय कुंजा ग्रांट में अतिरिक्त भवन की सीढ़ियां ढहने और दो छात्राओं के घायल होने से गुस्साए अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने ग्रामीणों को शांत कराया। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

बीते शनिवार को प्राइमरी स्कूल कुंजा ग्रांट में अतिरिक्त भवन की सीढ़ियां ढहने से दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। इनमें से अब भी एक छात्रा का इलाज देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। वहीं, सोमवार को स्कूल में तालाबंदी कर अभिभावक पीड़ित छात्रा के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंचे जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में सर्व शिक्षा अभियान के अवर अभियंता को जांच सौंप दी है। तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उन्हें मिल जाएगी। जिसके बाद आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मुआवजा दिलाने के प्रयास भी किए जाएंगे। इस मौके पर डीईओ के साथ उपखंड शिक्षाधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें