फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कुंभ मेले को लेकर हुई बैठक, रूठे संतों को दूसरे दिन मनाने में सफल रहा मेला प्रशासन

Fri, 27 Feb 2026 02:36 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार

सार

कुंभ मेले को लेकर हुई बैठक में रूठे संतों को मनाने में मेला प्रशासन सफल रहा। प्रशासन की बैठक में कई अखाड़े और आश्रम के संत शामिल हुए।

विज्ञापन
प्रशासन की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ मेले के भव्य और दिव्य आयोजन को लेकर बुधवार को अखाड़ों की बैठक की गई थी। इसमें कई अखाड़े का प्रतिनिधित्व नहीं दिखा। कुछ संतों ने एक दिन पूर्व सूचना देने से नाराजगी व्यक्त की थी। दूसरे दिन मेला प्रशासन ने आश्रम के साथ बैठक की। इसमें तमाम परमाध्यक्ष और रूठे संत भी शामिल हुए। उन्होेंने पूरे मनोयोग से कुंभ को भव्य और दिव्य बनाने का साझा संकल्प लिया।

बृहस्पतिवार को सीसीआर भवन में मेला अधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कुंभ क्षेत्र के आश्रम संचालकों की बैठक हुई। आश्रमों के प्रमुख व प्रतिनिधियों ने कुंभ मेले को लेकर राज्य सरकार और मेला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस विराट धार्मिक आयोजन में सभी आश्रम अपनी पूर्ण सामर्थ्य और प्रतिबद्धता के साथ सहयोग करते हुए दिव्य और भव्य कुंभ आयोजन सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun:  'यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू संगठन ने एलिवेटेड रोड पर लिखा, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

बैठक में महामंडलेश्वर यतीन्द्रानंद गिरी, रूपेन्द्र प्रकाश, ललितानंद गिरी, मैत्री गिरी, हेमा सरस्वती, स्वामी अनंतानंद, महंत ऋषेश्वरानंद, महंत दुर्गादास, महंत आशुतोष मुनि, महंत कपिल मुनि, महंत कृष्ण मुनि, महंत दिनेश दास, महंत गंगा दास समेत अन्य कई शीर्ष संत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें