फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा : छह घंटे हुई पूछताछ, सभी 40 सवालों का नहीं मिला जवाब

Sat, 26 Jun 2021 12:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित एसआईटी कार्यालय में मैक्स कॉरपोरेट के पार्टनर शरत और मल्लिका पंत से छह घंटे तक पूछताछ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना जांच के कथित घोटाले में आरोपी फर्म मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के साझेदारों से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने शुक्रवार को छह घंटे तक पूछताछ की। सभी सवालों के जवाब नहीं मिलने पर शनिवार को फिर से दोनों से पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को रोशनाबाद स्थित एसआईटी कार्यालय में मैक्स कॉरपोरेट के पार्टनर शरत और मल्लिका पंत से छह घंटे तक पूछताछ हुई। दोनों दोपहर 12 बजे एसआईटी कार्यालय में पहुंचे। एसआईटी ने दोनों से 40 सवाल पूछे। सवाल ज्यादा होने के कारण दोनों को शाम छह बजे छोड़ा गया। इसके बाद रात आठ बजे फिर से दोनों से पूछताछ की गई। शनिवार को भी दोनों को फिर से बुलाया गया है। जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि सवालों की सूची लंबी है। इसलिए शनिवार को भी बुलाया गया है। 

कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: हाईकोर्ट ने लालचंदानी लैब की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
विज्ञापन


अलग-अलग हो रही पूछताछ 
एसआईटी की टीम फिलहाल नामजद फर्म व लैब के प्रतिनिधियों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। ताकि, उनके सवालों को बाद में क्रास चेक किया जा सके। इसके साथ ही मैक्स कॉरपोरेट के पार्टनरों से जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए हैं। 
विज्ञापन


लालचंदानी वाले भी शनिवार को होंगे पेश
सेंट्रल दिल्ली की डॉक्टर लाल चंदानी लैब के प्रतिनिधि शनिवार को ही एसआईटी व मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सौरभ गहरवार के सामने पेश होंगे। बताया जा रहा है कि न्यायालय ने लाल चंदानी लैब के प्रतिनिधियों को शनिवार को ही इस मामले में पेश होने के आदेश जारी किए गए हैं। 

हरिद्वार छोड़कर नहीं जाने के लिए कहा 
एसआईटी के जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के पार्टनर को कहा गया है कि वह फिलहाल हरिद्वार छोड़कर न जाएं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें