फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ कोविड जांच फर्जीवाड़ा: मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के साझेदारों के बयान दर्ज, शरत और मल्लिका से साढ़े पांच घंटे पूछताछ

Thu, 24 Jun 2021 02:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

कोरोना जांच घोटाले में आरोपी बनाई गई मैक्स कॉरपोरेट सर्विस व नलवा लैब के प्रतिनिधि भी विकास भवन पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ में कोविड जांच के कथित फर्जीवाड़े के आरोपी मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के साझेदारों ने खुद को निर्दोष बताया है। जिला मुख्यालय रोशनाबाद स्थित मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय में साढ़े पांच घंटे तक चली पूछताछ के बाद बाहर आए साझेदारों ने कहा कि उनकी कंपनी ने किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं की है। कंपनी सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर थी।

विज्ञापन


कुंभ में कोविड जांच फर्जीवाड़ा: हाईकोर्ट ने मैक्स प्रबंधन की गिरफ्तारी पर लगाई रोक 

कोविड जांच से उनका कोई लेना-देना नहीं है। नलवा लैब के प्रतिनिधियों से भी शाम पांच से सात बजे तक पूछताछ हुई। वहीं आरोपी डॉ. लाल चंदानी लैब के प्रतिनिधि बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंचे। कोविड जांच फर्जीवाड़े में मैक्स कॉरपोरेट सर्विस, नलवा लैब हिसार और डॉक्टर लाल चंदानी लैब सेंट्रल दिल्ली के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


हरिद्वार : महाकुंभ कोरोना टेस्टिंग और लाइब्रेरी घोटाले पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं का हंगामा, गिरफ्तार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने सीडीओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई है। जांच कमेटी ने बृहस्पतिवार को मैक्स कॉरपोरेट सोसाइटी के साझेदार शरत पंत और मल्लिका पंत से साढ़े पांच घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सीएमओ डॉ. एसके झा भी मौजूद रहे। 

शरत और मल्लिका से कई अहम जानकारियां ली गई। मैक्स कंपनी के साझेदारों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कोविड की जांच नहीं की है। कंपनी सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर थी। साझेदारों ने कहा कि कोविड की जांच लैब ने की है। शरत और मल्लिका सुबह साढ़े दस बजे सीडीओ दफ्तर में पहुंचे और शाम चार बजे दफ्तर से बाहर निकले। शाम पांच बजे से नलवा लैब के प्रतिनिधियों से पूछताछ शुरू की। 

विज्ञापन

डॉ. लाल चंदानी लैब ने सोमवार तक का मांगा समय 

सेंट्रल दिल्ली की डॉक्टर लाल चंदानी लैब ने जांच कमेटी से सोमवार तक का समय मांगा है। यह लैब भी आरोपी है। सोमवार को लाल चंदानी लैब के प्रतिनिधियों के पहुंचने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।

कोविड की टेस्टिंग लैब की जिम्मेदारी थी। कंपनी ने इसके लिए लैब से अनुबंध किया था। हमको आरोपी बनाया गया है। हम जांच में सहयोग कर रहे हैं। नलवा लैब की ओर से हुई जांच में एक लाख टेस्टिंग में गड़बड़ी के आरोप हैं। जांच में मामला स्पष्ट हो जाएगा। 
- मल्लिका पंत, पार्टनर मैक्स कारपोरेट सर्विस

मैक्स कॉरपोरेट सर्विस प्रोवाइडर है। लैब नहीं है। न कोई टेस्टिंग हमने की है। हम टेस्ट करने के लिए अधिकृत भी नहीं हैं। जिस लैब को यह काम दिया गया था उसके खिलाफ शिकायत हुई है। उसी से यह प्रश्न करना चाहिए। 
- शरत पंत, पार्टनर मैक्स कारपोरेट सर्विस

हमने मैक्स कॉरपोरेट सर्विस और दोनों लैब के प्रतिनिधियों को बुलाया था। पहले मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के साझेदारों से पूछताछ हुई। शाम पांच बजे के बाद नलवा लैब के प्रतिनिधियों से भी पूछताछ की गई है। मैक्स कॉरपोरेट सर्विस के साझेदार कुछ जरूरी दस्तावेज देंगे। डॉक्टर लाल चंदानी लैब ने सोमवार तक का समय मांगा है। 
- सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें