यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं शैलजा
कुमारी शैलजा अंबाला और सिरसा से सांसद रह चुकी हैं। यूपीए सरकार में वह सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं। वर्तमान में शैलजा एआईसीसी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर हैं। शैलजा कांग्रेस के बड़े नेता रहे चौधरी दलवीर सिंह की बेटी हैं। सिंह भी हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष और केंद्र में कई बार मंत्री रहे हैं। पिता की विरासत को संभालने वाली शैलजा कांग्रेस में तमाम महत्वपूर्ण पदों पर रही हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने दी बधाई
कुमारी शैलजा के प्रदेश प्रभारी बनने में पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी, लालचंद शर्मा, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप सहित तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।