देहरादून में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा(भाजयुमो) की विशाल युवा पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वहां पहुंचे। साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।