फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं साइबर थाने की अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के दूसरे साइबर क्राइम पुलिस थाने के लिए गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब यहां पर भी नियमानुसार मुकदमे दर्ज किए जाएंगे। जल्द ही स्थायी भवन निर्माण के लिए भी जमीन तलाशी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल कुमाऊं रेंज में साइबर थाना खोले जाने की सरकार ने घोषणा की थी। मंजूरी के बाद पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सिडकुल रुद्रपुर की पुलिस चौकी में इस थाने को अस्थाई तौर पर चालू कर दिया गया था। चूंकि, थाना एसटीएफ के अंतर्गत है तो वहां पर अस्थाई तौर पर ही अधिकारियों और कार्मिकों को तैनात किया गया था। अब मंगलवार को गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
कुमाऊं रेंज में होने वाले साइबर अपराधों की शिकायत इस थाने में की जाएगी। वर्तमान में नियमानुसार सात लाख रुपये से अधिक के साइबर फ्रॉड में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया जाता है। इसके अलावा अन्य शिकायतों में जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थानों को भेजी जाती है। बीते एक जनवरी से रुद्रपुर में थाने में शिकायतें की जा रही हैं। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही यहां पर स्थाई तौर पर स्टाफ की तैनाती और भवन निर्माण को भूमि की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें