फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इजिप्ट इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट: कुहू-ध्रुव की जोड़ी के नाम रहा मिक्सड डबल्स का खिताब

Mon, 21 Oct 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
विज्ञापन
कुहू गर्ग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

इजिप्ट इंटरनेशनल-2019 के मिक्सड डबल्स का खिताब कुहू गर्ग-ध्रुव रावत की जोड़ी ने अपने नाम किया है। महिला युगल में कुहू गर्ग व संयोगिता घोरपड़े की जोड़ी को सिल्वर मेडल पर संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन


 इजिप्ट इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में मिक्सड डबल्स का फाइनल कुहू-ध्रुव की जोड़ी व हमवत उत्कर्ष अरोरा-करिश्मा वाडकर की जोड़ी के बीच खेला गया। इसमें कुहू-ध्रुव की जोड़ी ने 21-16, 22-20 स्कोर से हराकर खिताब जीता। जबकि, महिला युगल का फाइनल मुकाबला कुहू व संयोजिता की जोड़ी और हमवतन सिमरन सिंघी व रितिका ठाकुर की जोड़ी के बीच हुआ।

इसमें रितिका-हमवतन की जोड़ी के हाथों कुहू-संयोजिता की जोड़ी को 16-21, 21-19, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें सिल्वर मेडल मिला। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन से जुड़े डीजी अशोक कुमार ने कुहू-ध्रुव रावत की खिताबी जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने चिराग सेन को भी ब्रॉन्ज जीतने पर शुभकामनाएं दीं।  
विज्ञापन


सेमीफाइनल में हारे चिराग सेन
दुबई में चल रही इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता-2019 के सेमीफाइनल में चिराग सेन को जापान के शटलर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, चिराग सेन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। सेमीफाइनल में चिराग का मुकाबला जापान के कोदई नाराओंका के साथ हुआ। इसमें चिराग को 10-21, 12-21 स्कोर से हार मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें