फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कृतिका तोमर की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय कॉलेज, साहिया में क्रीड़ा विभाग की ओर से अंतरविभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के चार विभागों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मुकाबले के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खुशी, साक्षी, अनीता, तनीषा वर्मा, काजल और सोनम की टीम तथा कृतिका तोमर, वंशिका तोमर, शिवासिनी, काजल, सरोज और अंशिका की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें कृतिका तोमर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10-08 के अंतर से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर क्रीड़ा सह-प्रभारी भरत सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय में खेल गतिविधियों के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुकेश तोमर और साहिल राय ने ऑफिशियल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें