फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेढ़ किग्रा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
I पकड़ी गई चरस की बाजारी कीमत करीब डेढ़ लाखI
विज्ञापन




कोतवाली पुलिस ने एक किलो 510 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में भी नशा तस्करी के छह मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है।



सीओ भास्कर शाह ने कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रवीण कुमार सैनी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वन गुर्जर बस्ती कुंजाग्रांट गांव से गांव के ही रहने वाले हैदर उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तारी किया। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ पर हैदर उर्फ लगड़ा ने बताया कि उसकी मिर्जापुर जिला सहारनपुर यूपी में कपड़े की दुकान है। वह वर्ष 2018 से नशा बेचने का काम कर रहा है। पूर्व में छह बार जेल जा चुका है। वह मिर्जापुर यूपी निवासी एक व्यक्ति से चरस खरीद कर लाया था। चरस को वह कुल्हाल, पांवटा क्षेत्र में बेचने के लिए जा रहा था। तब पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन




आरोपी की सास रुखसाना उर्फ माडी और भाई मेहताब भी पूर्व में नशा तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार भी मौजूद रहे।





Iघर पर लगाए हुए है कैमरेI

हैदर उर्फ लंगड़ा अपने कुंजाग्रांट गांव स्थित घर में चारों तरफ कैमरे लगाए हुए है, ताकि वह दबिश देने के लिए घर पर पहुंची पुलिस पर नजर रख सके। उसने दो शादी की हुई हैं। सीओ भाष्कर शाह ने बताया कि हैदर की भी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। उसकी संपत्ति की जांच कराई जाएगी। इस बात की आशंका है कि हैदर ने नशा बेचकर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है। बताया कि छह नशा तस्करों की अब तक हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है, जबकि सात की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई गतिमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें